
सैमसंग ने अपने नए AI-पावर्ड Galaxy Buds4 Pro और Galaxy Buds4 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इन ईयरबड्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग 26 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आम बिक्री 11 मार्च से होगी।
नए Buds4 सीरीज़ में ‘ब्लेड’ डिजाइन दिया गया है, जिसे लाखों ईयर डेटा पॉइंट्स और हजारों सिमुलेशन के आधार पर तैयार किया गया है। Galaxy Buds4 Pro में कैनाल-फिट डिजाइन दिया गया है, जो बेहतर नॉइज़ आइसोलेशन और इमर्सिव साउंड अनुभव प्रदान करता है। वहीं Galaxy Buds4 ओपन-फिट स्टाइल में आते हैं, जो हल्का और आरामदायक अनुभव देते हैं।
Galaxy Buds4 Pro में 20% बड़ा वूफर दिया गया है, जो 20Hz से 40,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करता है। यह 24-bit/96kHz हाई-फिडेलिटी साउंड देता है। इसमें Enhanced Adaptive ANC और EQ सिस्टम है, जो कान की बनावट और पहनने के तरीके के अनुसार नॉइज़ कैंसलेशन को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।
AI फीचर्स की बात करें तो यूजर्स Bixby, Google Gemini और Perplexity जैसे AI एजेंट्स को वॉयस कमांड से एक्टिवेट कर सकते हैं। Pro मॉडल में Head Gesture कंट्रोल और Super Clear Call टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Galaxy Buds4 Pro की कीमत ₹22,999 रखी गई है, जबकि Galaxy Buds4 ₹16,999 में उपलब्ध होंगे।









