Sanatan Dharma Remarks: “आपने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया…” MK स्टालिन को SC ने लगाई फटकार

आप कोई आम आदमी नहीं हैं। एक राजनेता हैं। आप को पता होना चाहिए था कि आप की इस टिप्पणी का क्या नतीजा हो सकता है।

Sanatan Dharma Remarks: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान को लेकर फटकार लगायी है। बता दें कि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए थे। इन सभी मुकदमों को एक साथ जोड़ने के लिए स्टालिन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

इस मामले में न्यायाधीश संजीव खन्ना और जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने कहा, आप ने अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया और अब आप सुप्रीम कोर्ट से राहत मांग रहे हैं। आप कोई आम आदमी नहीं हैं। एक राजनेता हैं। आप को पता होना चाहिए था कि आप की इस टिप्पणी का क्या नतीजा हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

उदयनिधि से पूछते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आपने 19 (1) ए और 25 के तहत अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है। क्या आप को पता है कि आपने क्या किया है? इसके नतीजों के बारे में एहसास होना चाहिए था। आप एक मंत्री हैं कोई आम आदमी नहीं हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने सुझाव देते हुए कहा, आप हाई कोर्ट का भी रुख कर सकते हैं। इसपर उदयनिधि के वकील ने कहा, यदि हमें कई अलग-अलग हाईकोर्ट जाना पड़ा तो मैं बंध जाऊंगा। यह अभियोजन के सामने उत्पीड़न होगा। इसके बाद SC ने अगले हफ्ते के लिए सुनवाई को टाल दिया।

Related Articles

Back to top button