Sandeshkhali: स्थानीय लोगों का प्रदर्शन जारी, शाहजहां की संपत्तियों में लगाई आग, BJP सांसद लॉकेट चटर्जी गिरफ्तार

गुस्साए स्थानीय लोगों नें महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन हड़पने वाले टीएमसी नेता की संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया।

Sandeshkhali: संदेशखाली में स्थानीय लोग शुक्रवार को एक बार प्रदर्शन किया। गुस्साए स्थानीय लोगों नें महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन हड़पने वाले टीएमसी नेता की संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को संदेशखाली जाते समय राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उनके साथ महिला मोर्चा के सदस्यों को भी पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं में तीखी नोक-झोंक हुई।

प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी पुलिस

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने सालों तक कुछ नहीं किया। अब हम लोग अपनी जमीन और सम्मान पाने के लिए ये सब कर रहे हैं। पुलिस लोगों को समझाने को कोशिश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संदेशखाली में जहां विरोध प्रदर्शन हो रहा है, वहीं एक दिन पहले आगजनी की घटना हुई थी।

इसके अलावा कई संदेशखाली के कई इलाकों में टीएमसी नेता के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इसी बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम संदेशखाली जाएगी। यहां पर जमीनी हालात का निरीक्षण करेगी। राज्य पुलिस ने बीजेपी महिला मोर्चा के सदस्यों को रोक लिया और सांसद लॉकेट चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button