JDU से संजय झा राज्यसभा उम्मीदवार, BJP के बाद JDU ने किया ऐलान

संजय झा नीतीश सरकार में जल संसाधन और सूचना जनसंपर्क मंत्री रह चुके हैं। इन्हें नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है।

बिहार में भाजपा के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। जेडीयू ने संजय झा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के दो सदस्यों- वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े का कार्यकाल जल्द खत्म होने वाला है।

संजय झा नीतीश सरकार में जल संसाधन और सूचना जनसंपर्क मंत्री रह चुके हैं। इन्हें नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। संजय झा वर्तमान में एमएलसी हैं। वह जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। संजय झा को अक्सर नीतीश कुमार को साथ ही देखा जाता है। माना जाता है कि बीजेपी के साथ गठबंधन में उनकी अहम भूमिका रही।

27 फरवरी को आएंगे नतीजे

बता दें कि 27 फरवरी को 15 राज्यों में राज्यसभा के कुल 56 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 15 फरवरी है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू है। 16 फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 20 फरवरी तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button