अखिलेश से मिलकर बोले संजय…हुकूमत के खिलाफ चुनाव

कहा कि भले ही उनकी पार्टी यूपी में चुनाव न लड़ रही हो लेकिन कार्यकर्ताओं से गठबंधन के प्रत्याशियों का साथ देने के लिए कहा गया है


लखनऊः आप सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को राजधानी में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी पार्टी यूपी में चुनाव न लड़ रही हो लेकिन कार्यकर्ताओं से गठबंधन के प्रत्याशियों का साथ देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव तानाशाह हुकूमत के खिलाफ है।

सांसद संजय सिंह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाराबंकी के देवां पहुंचे थे। यहां धार्मिक स्थल पर ठहरने के बाद वो सपा सुप्रीमों अखिलेश से मिले। उन्होंने संयुक्त प्रेसवार्ता भी की और भाजपा पर निशाना साधा।

संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश हमेशा उनका व उनकी पार्टी का सहयोग करते रहे। उन्होंने ये भी कहा कि ये लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। इसलिए सभी को आगे आना होगा।

Related Articles

Back to top button