
लखनऊ- यूपी सरकार में मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को स्वामी जैसे नेता डुबो देंगे. स्वामी प्रसाद के रायबरेली वाले बयान पर डॉ संजय निषाद ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा धर्म के खिलाफ जो बोलता है वह अधर्मी कहा जाता है. यहां भारतीय संस्कृति और भारतीय विचारधारा पर चलने वाले लोगों की संख्या अधिक है. अगर कोई उनकी भावनाओं को आहात करेंगे तो जनता सजा देगी.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 7, 2023
➡️कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान
➡️संजय निषाद ने स्वामी प्रसाद को अधर्मी बताया
➡️ओपी राजभर पर भी संजय निषाद ने बोला हमला
➡️ओपी राजभर, उनके बेटे मर्यादा में रहे – संजय निषाद
➡️सपा को स्वामी जैसे नेता डुबोकर रख देंगे- संजय निषाद
➡️हमारा भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन -… pic.twitter.com/AxHYuGkIYt
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आप कहेंगे राम नाम की कोई चीज नहीं है, रामायण कुछ नहीं है. लेकिन वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस के आधार पर निषाद राज का किला इलाहाबाद में मिला. वहां भगवान राम ने 1 रात्रि विश्राम किया. निषाद राज की सेना से रावणराज को खत्म किया. वहां भगवान राम और निषादराज की बड़ी मूर्ति लगी है. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग जितना भी धर्म के खिलाफ बोलने हैं, उतना ही निषाद समाज के लोग इकट्ठे होकर निषाद पार्टी में आ रहे हैं.









