
लखनऊ- नजूल संपत्ति विधेयक को लेकर बीते कुछ समय में उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है. विपक्षी दलों के नेता इसका विरोध कर रहे है और योगी सरकार पर निशाना साध रहे है.
नजूल संपत्ति विधेयक को लेकर अब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का भी बयान सामने आया है. मंत्री संजय निषाद ने कहा कि इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा.अनुप्रिया पटेल के बाद संजय निषाद ने भी खोला मोर्चा है.
उन्होंने कहा कि हमने इन्हें उजाड़ा तो 2027 में ये हमें उखाड़ देंगे.लोग 70-80 साल से रह रहे, इन्हें न हटाया जाए.हम किसी को उजाड़ेंगे तो वो हमें वोट क्यों करेगा. अफसर सरकार को हटाने वाले फैसले ले रहे है.









