संजय सिंह ने 33 उम्मीदवारों की जारी की सूची, रिटायर्ड IAS सहित PHD होल्डर्स के नाम शामिल…

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच आज आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। संजय सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम है।

बता दें, कर्नल अजय कुमार सिंह भी आप में शामिल हुए है। अजय कुमार सिंह ने प्रसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। अजय कुमार सिंह पहले नौसेना में प्रमुख पदों पर सेवाए दे चुके है।

आम आदमी पार्टी ने 15 स्टार कैंपेनर बनाए है। केजरीवाल,मनीष सिसोदिया यूपी में प्रचार करेंगे। भगवंत मान, संजय सिंह यूपी में स्टार कैंपेन का हिस्सा है। संजय सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी 403 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ रही है। 203 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुके हैं। बचे 200 सीटों पर जल्द प्रत्याशी उतारेंगे।

संजय सिंह केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए बोले, केंद्र की सरकार अमर जवान ज्योति बुझा रही। अमर जवान ज्योति का खर्च उठाने को तैयार हैं हम। उन्होने कहा, हमने 33 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें 1 रिटायर्ड IAS, दो PHD, 9 पोस्ट ग्रेजुएट प्रत्याशी शामिल है।

Related Articles

Back to top button