Kisan Andolan: हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की…अब फैसला सरकार के पाले में- पंढेर

'दिल्ली चलो' मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ''हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हम बैठकों में शामिल हुए, हर बिंदु पर चर्चा हुई और अब फैसला केंद्र सरकार को लेना है।

Kisan Andolan: केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों ने बुधवार को दिल्ली कूच का आव्हान किया है। दिल्ली कूच की घोषणा के बाद से संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और सदस्य मंगलवार से ही संभू और खरौनी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। सुरक्षाबलों के घेरा तोड़ने के लिए किसान इस बार भारी भरकम गाड़ी ले जाने की तैयारी किए हैं।

फैसला सरकार के पाले में

‘दिल्ली चलो’ मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ”हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हम बैठकों में शामिल हुए, हर बिंदु पर चर्चा हुई और अब फैसला केंद्र सरकार को लेना है। हम शांत रहेंगे…प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और हमारी मांगों को स्वीकार करना चाहिए। 1.5-2 लाख करोड़ रुपये ज्यादा बड़ी रकम नहीं है। इन बाधाओं को हटाकर हमें दिल्ली की ओर मार्च करने की अनुमति दी जानी चाहिए।”

पंढेर ने कहा, “हमने सरकार से कहा है कि आप हमें मार सकते हैं लेकिन कृपया किसानों पर अत्याचार न करें। हम प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वह आगे आएं और किसानों के लिए MSP गारंटी पर कानून की घोषणा करके इस विरोध को समाप्त करें. ऐसी सरकार को देश माफ नहीं करेगा. हरियाणा के गांवों में अर्धसैनिक बल तैनात हैं. हमने कौन सा अपराध किया है? हमने आपको प्रधानमंत्री बनाया है। हमने कभी नहीं सोचा था कि ताकतें हम पर इस तरह जुल्म करेगी. कृपया संविधान की रक्षा करें और हमें शांतिपूर्वक दिल्ली की ओर जाने दें, ये हमारा अधिकार है…”

सरकार कर रही नजरअंदार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, ”हमारा इरादा किसी तरह की अराजकता पैदा करने का नहीं है. हमने 7 नवंबर से दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाया है। अगर सरकार कहती है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला तो इसका मतलब है कि सरकार हमें नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. ये ठीक नहीं है कि हमें रोकने के लिए इतने बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए गए हैं। हम शांति से दिल्ली जाना चाहते हैं, सरकार बैरिकेड हटाकर हमें अंदर आने दे. नहीं तो हमारी मांगें मान लें. हम शांत हैं…अगर वे एक हाथ बढ़ाएंगे तो हम भी सहयोग करेंगे… हमें धैर्य के साथ स्थिति को संभालना होगा… मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे नियंत्रण न खोएं.” 

Related Articles

Back to top button