”सत्ताईस का खेवनहार”…संजय निषाद का पोस्टर वायरल,प्रदेश के सियासी गलियारों में पोस्टर वॉर जारी

संजय निषाद को पोस्टर में सत्ताईस का खेवनहार बताया गया है.बता दें कि डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर भी यहीं पोस्टर लगा है.

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के उपचुनाव की जंग होने वाली है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल इस सियासी संग्राम को अंजाम देने में जुट गए है.मिल्कीपुर को छोड़कर 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी दलों की तैयारियां कमर तोड़ जारी है.

बता दें कि अभी समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. जिसमें निषाद पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है.

इसी बीच उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में इन दिनों पोस्टर वॉर चल रहा है. बीते दिनों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक पोस्टर फिर से चर्चाओं में थे. ठीक उसके एक दिन बाद ही बीजेपी के सहयोगी दल यानी की निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद का एक पोस्टर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, पार्टी कार्यालय के सामने संजय निषाद का एक पोस्टर लगा है.इस पोस्टर पर लिखा कि सत्ताईस के खेवनहार….मतलब ये कि संजय निषाद को पोस्टर में सत्ताईस का खेवनहार बताया गया है.बता दें कि डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर भी यहीं पोस्टर लगा है. निषाद पार्टी की तरफ से ये नया पोस्टर लगाया गया है.

Related Articles

Back to top button