Saudi Arabia: शराब पर बिन सलमान के इस फैसले से मुस्लिम देश हैरान, अब सऊदी में भी छलकेंगे जाम

साऊदी अरब अपने कट्टरता और सख्त कानून को लेकर दुनियाभर में मशहूर है। यहाँ छोटी से छोटी गलती पर भी सख्त सजा देने की प्रथा काफी लम्बे समय से चली आ रही है। यहाँ इस्लाम की दो सबसे पवित्र जगहें मक्‍का और मदीना भी मौजूद है।

वर्ल्ड डेस्क. साऊदी अरब अपने कट्टरता और सख्त कानून को लेकर दुनियाभर में मशहूर है। यहाँ छोटी से छोटी गलती पर भी सख्त सजा देने की प्रथा काफी लम्बे समय से चली आ रही है। यहाँ इस्लाम की दो सबसे पवित्र जगहें मक्‍का और मदीना भी मौजूद है। अपने इसी पवित्रता के चलते यह देश किसी भी प्रकार के नशे की बिक्री को लेकर काफी सख्त है। खास कर के शराब पीते पाए जाने पर तो इस देश में पीठ पर 100 कोड़े मारने का प्रावधान है। मगर क्या आपको पता है कि अब यही इस्लामिक देश अपना शराब स्टोर खोलने वाला है।

जी हाँ, साऊदी अरब जल्द ही राजधानी रियाद में अपना पहला अल्कोहल स्टोर (शराब की दुकान) खोलने वाला है। अब जिस देश में शराब को लेकर इतना सख्त कानून है उस देश में शराब स्टोर खुलने की यह खबर पढ़ कर आप भी चौंक गए ना! तो चलिए बताते हैं आपको कि आखिर क्यों सऊदी जैसा सख्त देश अपने ही बनाये हुए उसूलों को बदल रहा है।

शराब के सामने क्यों झुका सऊदी
दरअसल, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के शराब की दुकान को खोलने के फैसले को सुधार के कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है। कई बुद्धिजीवियों का ऐसा मानना है कि उनके इस फैसले के चलते सऊदी अरब पर वर्षों से लगा अति रूढ़िवादी मुस्लिम देश का ठप्पा हट सकता है। साथ ही इससे देश में पर्यटन और व्यवसाय को भी गति मिलेगी। इसे सलमान के विजन 2030 के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में भी देखा जा रहा है।

सऊदी में रहते है लाखों विदेशी
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या गैर मुस्लिम प्रवासी भी इस स्टोर से मदिरा ले पाएंगे या नहीं। गौरतलब है कि सऊदी में दुनियाभर से लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। जिनमे अधितकर सिर्फ एशिया और मिस्र के मुस्लिम कामगार है।

Related Articles

Back to top button