‘देश को बचा लीजिए, तानाशाही के खिलाफ वोट करें…’, चुनाव के बीच सुनीता केजरीवाल का जनता से अपील

आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से आप के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में रोड शो किया।

एक तरफ लोकसभा चुनाव के लिए देश बाहर के राजनेता प्रचार के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सत्ता में बैठी AAP का प्रचार भी जोरों पर है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाला है। शनिवार यानी 27 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो निकाला। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह उनका पहला रोड शो है और इसी के साथ अब सियासी जगत में सुनीता केजरीवाल की एंट्री भी हो गई है।

दरअसल, आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से आप के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान वहां रोड शो से पहले ‘आई लव केजरीवाल’ और ‘जेल का जवाब वोट से’ के पोस्टर लगाए गए।

इस बीच अपने रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने वहां मौजूद समर्थको को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “ये देश तानाशाही के तरफ जा रहा है, इस देश को बचा लीजिए। 25 मई को वोटिंग का दिन है उस दिन आप सभी लोग वोट देने जरूर जाइएगा। उस दिन आप सभी को तानाशाही के खिलाफ वोट देना है… ‘जय हिंद’। संबोधन ख़त्म करने के बाद सुनीता ने ‘जेल का जवाब वोट से’ का नारा भी लगाया।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते शुक्रवार को AAP की मंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता किया था। जिसमे उन्होंने बताया कि वो पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही हैं। अब तक ऐसे किसी भी कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री केजरीवाल किया करते थे। मगर अब क्योंकि वो जेल में हैं तो उनकी इस कमी को दूर करने के लिए उनकी पत्नी सुनीता खुद चुनावी मैदान में उतरी हैं।

Related Articles

Back to top button