
SBI ने 2 करोड़ रुपये से कम के 1, 2, 3 और 5 साल की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बैंक की नई जमा दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हो गई हैं। बैंकों की तरफ से कर्ज महंगा करने के साथ-साथ जमा पर भी ब्याज दरों में इजाफा किया जा रहा है।
दो महीने के बाद भारतीय स्टेट बैंक SBI सावधि जमा FD पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों (bps) तक की बढ़ोतरी की है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, एफडी की ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट से लेकर 25 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई एफडी ब्याज दरें बुधवार से प्रभावी हो गई हैं। उच्च ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये तक की जमा पर लागू होंगी।
SBI ने आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए निश्चित अवधि पर ब्याज दर में वृद्धि की है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा पिछले सप्ताह रेपो दर को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत करने के बाद, कई सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों ने सावधि जमा (FD) की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। बुधवार को देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विभिन्न अवधियों पर FD ब्याज दर को 5 बीपीएस से 25 बीपीएस तक बढ़ाने की घोषणा की।
2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर, 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए, आम जनता के लिए ब्याज दर 6.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.80 प्रतिशत कर दी गई है। सीनियर सिटीजन को 7.30 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। 2 साल से 3 साल से कम की अवधि के लिए, ब्याज दर 25 बीपीएस बढ़ाकर आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत से 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत कर दी गई है। 3 साल से 5 साल से कम के लिए, SBI ने सामान्य SBI ने सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 25 बीपीएस से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत और 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 6.75 प्रतिशत से 7 प्रतिशत कर दिया है।









