
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि घोसी से बीजेपी-सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर को मिल रहे अपर जन समर्थन और बीजेपी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से विपक्षी घबराये। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी नेताओं की बैठक में अरविंद राजभर ने सिर झुकाकर अपने बड़ों से आशीर्वाद मांगा तो विपक्षी उसे माफ़ी बताने में लग गये हैं।
घोसी अरविंद का घर है और घर के वरिष्ठों से आशीर्वाद लेकर ही शुभ काम किया जाता है। कल ब्रजेश पाठक आये, बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि बताइए सब लोग आशीर्वाद देंगे ना? सबने कहा हां। फिर श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ऐसे नहीं अरविंद झुककर आशीर्वाद माँगो। अरविंद ने अपने से बड़ों के सामने पूरी तरह से झुक कर सहृदयता दिखाई।
अरविंद राजभर ने कहा कि विनम्रता देखकर हॉल में मौजूद सभी लोगों ने ना सिर्फ आशीर्वाद दिया बल्कि तालियाँ बजाकर अपने भावी सांसद का समर्थन जताया। ये लोकसभा चुनाव किसी अरविंद राजभर या बीजेपी नेताओं का नहीं, ये देश बदलने का चुनाव है। ये चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक देश को विकसित बनाने का चुनाव है। ये चुनाव एनडीए को 400 पार ले जाने का चुनाव है। ये चुनाव गरीबी मिटाने और भेदभाव खत्म करने का चुनाव है। इसलिए अरविंद राजघाट पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए एक बार नहीं सौ बार झुकेगा। हमारे संस्कार हमें विनम्र होना सिखाते हैं। बड़ों का आदर करना और किसी शुभ काम में बड़ी से आशीर्वाद हमारी परंपरा है। इसलिए हम जनता के सामने झुकेंगे, जनता के लिए झुकेंगे और जनता के लिए लड़ेंगे भी।
उन्होंने कहा, घोसी ही नहीं देश में विपक्षी इसी से परेशान हैं कि जनता ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी इस बार सिर्फ़ पीएम नहीं, 400 पार वाले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। एक तरफ़ जहां बीजेपी जनता के बीच जा रही है वहीं विपक्ष के लोग या तो टिकट तय कर रहे हैं या टिकट बदल रहे हैं। उनके पास जनता के पास जाने का वक़्त इसलिए नहीं है क्योंकि जीतेंगे तो वो हैं नहीं, ऐसे में टिकट से मोटी कमाई का मौक़ा वो छोड़ना नहीं चाहते। इसलिए विपक्ष मुद्दों की बात करने की जगह सिर्फ़ भ्रम फैलाने में लगा है। चाहे घोसी की जनता हो या देश की, इस बार भी जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं।









