
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में दिनदहाड़े सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महिला सभा की प्रदेश महासचिव की दिनदहाड़े घर में घुसकर ताबड़तोड़ चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक का नाम नंदिनी राजभर है। दिनदहाड़े हत्या से कोतवाली पुलिस सवाल उठने लगे हैं। यह पूरा मामला कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा गांव का है।









