SC ने लोक गायिका नेहा राठौर को दी बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगीं रोक…

सुप्रीम कोर्ट ने गायिका नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस फैसले से नेहा सिंह राठौर को कुछ समय के लिए राहत मिली है, और फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है।

Delhi: आए दिन अपने लोकगीतों के माध्यम से लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सुर्खिंयों में रहती है। सुप्रीम कोर्ट ने गायिका नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस फैसले से नेहा सिंह राठौर को कुछ समय के लिए राहत मिली है, और फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता अभय सिंह को नोटिस जारी करते हुए मामले पर जवाब मांगा है। इसके साथ ही, कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को 19 जनवरी तक पुलिस जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है।

वहीं, इससे पहले लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में खारिज हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार से जवाब मांगा है और नेहा सिंह राठौर को राहत दी है।

बता दें, गायिका नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में एक विवादित पोस्ट किया था, जिसे लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह पोस्ट उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य राजनीतिक आरोपों से संबंधित था। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए मामले की जांच की दिशा को आगे बढ़ाने के लिए आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button