
देवरिया जिले में स्कूल चलो अभियान कि आज विधिवत शुरुआत हो गई ।सीएम के निर्देश पर आज BSA सन्तोष कुमार राय ने मलीन बस्तियों में जाकर लोगो को अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में नामंकन कराने के लिये प्रेरित किया तो वही DM आशुतोष निरंजन ने ईट भट्टों पर पहुँच कर प्रेरित किया।
आपको बता दे कि 6 से 14 वर्ष के बच्चे जो स्कूल नही जाते उनको परिषदीय विद्यालयों में एडमिशन कराया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर,स्कूल के अध्यापक गाँव गाँव ,मलिन बस्तियों, ईट भट्ठों पर पहुँच कर अभिभावकों को मोटिवेट करके कई बच्चो को प्राथमिक स्कूल में भेज कर एडमिशन करवाया।
वही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय जिला मुख्यालय के मलिन बस्तियों में पहुंचे और तकरीबन 2 दर्जन से अधिक बच्चों को उनके घरों से निकालकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन कराया तो वही डीएम आशुतोष निरंजन ईट भट्टो पर पहुँच कर मजदूरों के बच्चों को स्कूल चलो अभियान से जोड़ा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कई मजदूरों को जमकर फटकार लगाईऔर अपने बच्चो को स्कूल भेजने के लिए कहा दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग लगातार स्कूलों में कम नामांकन को लेकर चिंतित है जिसके लिए स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आज जिले के सभी शिक्षा विभाग के अधिकारी मलिन बस्तियों और ग्राम पंचायत में जाकर उन बच्चों को चिन्हित करेंगे जिनकी उम्र 6 से 14 वर्ष की है और वह स्कूल नहीं जाते हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि आज जिला बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कम से कम 10 हजार बच्चों को चिन्हित करके उनको स्कूलों में एडमिशन कराया जाए।









