
दिल्ली– पूरे देश में इस समय सियासी माहौल बदला हुआ दिखाई दे रहा है. मिशन-24 के लिए चुनावी पारा हाई दिख रहा है. NDAबनाम INDIA चल रहा है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है. आरएलडी ने समाजवादी पार्टी से 10 लोकसभा सीट की मांग की है.
बुलंदशहर,मेरठ,बागपत, नगीना,मुजफ्फरनगर,कैराना,बिजनोर,सहारनपुर,हाथरस और मथुरा सीट की मांग की है.
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नवंबर तक सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला फाइनल हो सकता हैं.
आरएलडी नेतृत्व का मानना है कि पश्चिम में आरएलडी को ज्यादा सीट देने से विपक्षी गठबंधन को बड़ा फायदा होगा.









