SEBI Ban: पद के दुरुपयोग को लेकर अनिल अंबानी पर SEBI की बड़ी कार्रवाई, 5 साल के लिए शेयर बाजार से हुए बाहर, लगाया प्रतिबंध

SEBI Ban: खबर है कि रिलायंस होम फाइनेंस पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाकर 6 महीने के लिए बैन भी कर दिया गया है।

रिलायंस होम फाइनेंस 6 महीने के लिए प्रतिबंधित

SEBI Ban: खबर है कि रिलायंस होम फाइनेंस पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाकर 6 महीने के लिए बैन भी कर दिया गया है। SEBI के 222 पन्नों के अंतिम आदेश में, सेबी ने पाया कि अनिल अंबानी ने RHFL के प्रमुखों की मदद से, RHFL खुद से जुड़ी कंपनियों को डायवर्ट करने के लिए ऐसा जान बूझ कर किया। इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने के लिए अनिल अंबानी ने अपने पद का भी दुरुपयोग किया। हालाँकि, RHFL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस तरह की उधार देने की प्रथाओं को रोकने के लिए पहले ही कड़े निर्देश जारी किए थे और नियमित रूप से कॉर्पोरेट सेक्टर में ऋण देने को लेकर रिव्यू भी किया था, लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन आदेशों दरकिनार किया।

सेबी के अनुसार ये मामला अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों द्वारा संचालित शासन की एक महत्वपूर्ण विफलता को दर्शाता है। सेबी ने कहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए, RHFL कंपनी को धोखाधड़ी में शामिल व्यक्तियों के समान ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

नेटवर्थ जीरो फिर भी दिया कर्ज

सबसे बड़ी बात जो सामने आई है कि ऐसी कंपनियों को कर्ज दिया गया है जिनकी नेटवर्थ या तो थोड़ी बहुत है या फिर है ही नहीं। कहने का मतलब सीधा सा है कि उन कंपनियों को कर्ज किस आधार पर दे दिया गया जिनकी परिसंपत्तियां थीं ही नहीं न ही कैश फ्लो था, नेटवर्थ भी नहीं थी।

अनिल अंबानी समेत इन पर लगा जुर्माना

अनिल अंबानी पर SEBI ने हथौड़ा चला दिया है। बता दें कि उनके अलावा 24 अन्य पर भी कार्रवाई की गई है। इन लोगों में RHFL के पूर्व प्रमुख अमित बापना, रवींद्र सुधालकर और पिंकेश आर. शाह शामिल हैं। SEBI ने मामले में उनकी इन्वॉल्वमेंट को लेकर उनपर कार्रवाई की है। इतना ही नहीं सख्त कार्रवाई करते हुए SEBI ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये, बापना पर 27 सुधालकर पर 26 और शाह पर 21 करोड़ रुपयों भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।

Related Articles

Back to top button