संसद परिसर में सुरक्षा अलर्ट, अचानक बजने लगा साइरन, अधिकारियों ने तुरंत….

दिल्ली में संसद परिसर में आज अचानक सुरक्षा अलर्ट जारी हो गया। परिसर में मौजूद लोगों ने साइरन की आवाज सुनी, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू किया।

जानकारी के अनुसार तेज हवा की वजह से एक बूम बैरियर गिर गया, जिससे सेंसर अलार्म एक्टिवेट हो गया। इसके बाद CISF की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) तुरंत गेट पर तैनात की गई और सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया।

सीनियर CISF अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह पाया गया कि किसी प्रकार का खतरा नहीं था और सब कुछ सामान्य था। इसके बाद गेट से गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।

इस घटना ने संसद परिसर में थोड़ी देर के लिए चिंता पैदा की, लेकिन समय रहते CISF टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ तकनीकी खराबी थी और किसी भी तरह की सुरक्षा चिंता का मामला नहीं था।

Related Articles

Back to top button