
ग्रेटर नोएडा. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के विरोध में गौ रक्षा दल उतर आया है। गौ रक्षा दल ने अगले 72 घंटों में सीमा हैदर पाकिस्तान भेजने की मांग की है। गौ रक्षा दल ने सीमा हैदर को पाकिस्तान जासूस बताया है। गौ रक्षा दल ने सीमा हैदर को भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गृह मंत्रालय और यूपी सरकार से अपील की है कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जाए। गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि सीमा हैदर जासूस हो सकती है, सीमा हैदर का भाई पाकिस्तानी आर्मी में है, सीमा हैदर से देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

सीमा हैदर को ले गई पुलिस
सीमा हैदर को ATS ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीमा हैदर और सचिन को ATS टीम अपने साथ ले गई है। एटीएस टीम सीमा हैदर से हाईटेक तकनीक से पूछताछ करेगी। सीमा हैदर की बोलचाल से जासूस होने का शक गहराया है। बता दें, सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तान सेना में सूबेदार है, वहीं सीमा हैदर का भाई भी पाकिस्तान सेना में है। इसके साथ ही सीमा हैदर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सीमा हैदर अराजक तत्वों और कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। सीमा-सचिन की सुरक्षा में दो शिफ्ट में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

सीमा हैदर पर ISI एजेंट होने का शक
पाक महिला सीमा हैदर मामले की एटीएस गंभीरता से जांच कर रही है। सीमा हैदर की बोलचाल से जासूस होने का शक गहराया है। सीमा हैदर फर्राटे की इंग्लिश में जवाब दे रही है। जिसके बाद जांच एजेंसियों का जासूस होने का शक गहराता जा रहा है। सीमा हैदर पर आईएसआई का एजेंट होने का शक है। सीमा हैदर के खिलाफ आईबी ने इनपुट दिया है। बता दें, सीमा हैदर की नोएडा के सचिन मीणा से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद नेपाल में सचिन से सीमा हैदर ने शादी की थी। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नोएडा पहुंची है।









