
उत्तराखंड : काशीपुर में 2 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का बुधवार सुबह अचानक नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है. दरअसल काशीपुर रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर का रहने वाला 36 वर्षीय युवक प्रदीप थापा पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह थापा तीन भाईयों में सबसे छोटा था. मृतक के परिजन के रूप में प्रदीप के परिजन गोविंद थापा के मुताबिक उनका चचेरा भाई प्रदीप थापा प्रतापपुर में ही ऑटो पार्ट्स की दुकान करता था.
उन्होंने कहा कि अमरजीत सिंह पहले भी कई बार उनके घर आ चुका है और उनके द्वारा उससे घर पर आने के लिए मना किया गया था. 2 दिन पूर्व रात को 8:00 बजे अमरजीत सिंह प्रदीप थापा को बुलाकर ले गया था प्रदीप वापस नहीं लौटा लेकिन अमरजीत रात को 9:30 बजे अपने घर लौट आया। प्रदीप के बारे में अमरजीत से मालूम करने पर उसने कहा कि वह रात्रि में ही घर से कुछ कदम की दूरी पर उसे छोड़ गया था। उन्होंने अमरजीत से जब प्रदीप के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने चाहिए तो वह टालमटोल करता नजर आया। उन्होंने अमरजीत पर प्रदीप को ढूंढने में मदद भी नहीं करने का आरोप लगाया। आज सुबह ढूंढने के दौरान उन्हें प्रदीप शव नाले में तैरता मिला। उन्होंने कहा कि कौन है जिस जगह प्रदीप का शव नाले में तैरता मिला वहीं बीते रोज ढूंढने के दौरान उस स्थान पर कुछ भी नहीं था.
उन्होंने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदीप की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंका गया है। उन्होंने प्रदीप की हत्या पर शक जताते हुए कहा कि इसमें एक व्यक्ति शामिल नहीं है बल्कि इसमें एक से ज्यादा व्यक्ति शामिल है क्योंकि शारीरिक रूप से उनका भाई प्रदीप थापा भी मजबूत था। उन्होंने आनंद नामक व्यक्ति पर भी शक जाहिर करते हुए कहा कि जब आनंद से उनके द्वारा पूछताछ की गई तो उसने कहा कि बीते रोज उसने प्रदीप की दुकान से ऑटो पार्ट्स का सामान लिया था। उन्होंने कहा कि आनंद झूठ बोल रहा है क्योंकि 2 दिन पूर्व से प्रदीप लापता है तो ऐसे में आनंद उसकी दुकान से बीते रोज सामान कैसे ले सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था.
वही पूरे मामले में एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि कल प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम बनाकर उसकी तलाश की जा रही थी कि आज लापता युवक का शव बहते नाले में मिला। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उस पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोपों को भी ध्यान में रखकर हमारे द्वारा पुष्टि करने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।









