राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या से सनसनी, वीडियो में अंधाधुंध फायरिंग करते दिखे बदमाश

सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।एक हमलावर की भी मृत्यु हुई, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, “तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी।

सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है…पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Related Articles

Back to top button