बंद कमरे में पिता, पुत्र और भांजे का शव मिलने से फैली सनसनी, विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या

जनपद वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के खालीसपुरा के किराए के मकान में तीन लोगो का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर...

रिपोर्ट : नीरज जायसवाल, भारत समाचार , वाराणसी

वाराणसी। जनपद वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के खालीसपुरा के किराए के मकान में तीन लोगो का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे डीसीपी आर. एस.गौतम ने बताया कि मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगो का शव मिला है। यह परिवार गंगा घाटों पर चाय बेचकर अपनी आजीविका चलाता था। मौके पर जांच में पाया गया कि सभी ने खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खाया था, जिससे इनकी मौत हो गई।

वही परिजनों की माने तो आए दी घर में आपसी विवाद होता रहता था। गुरुवार की सुबह मृतक का छोटा बेटा कमरे में सभी को जगाने के लिए गया तो कमरे का दरवाजा नही खुला, ऐसे में अनहोनी की आशंका होने से छोटे बेटे ने मकान मालिक और अन्य लोगो को मौके पर बुलाया। कमरे की खिड़की तोड़कर लोगो ने देखा तो बेड पर तीनों का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पिता जनार्दन 70 वर्ष, पुत्र अश्वनी 27 वर्ष और भांजे दीपू 8 वर्ष के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button