‘पति के सामने लिए सात फेरे’… चंदौली में तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी… पति ने लगाए गंभीर आरोप…

चंदौली के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा में है, जहां 3 बच्चों की मां ने पति की मौजूदगी में अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए।

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के एक मंदिर में हुई इस शादी में तीन बच्चों की मां ने अपने पति की मौजूदगी में प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पिछले दो सालों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक जब पति को लगी तो पहले तो घर में काफी विवाद हुआ। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी पिछले दो साल से उसके साथ धोखा कर रही थी। वहीं दूसरी ओर, महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

मामले की जानकारी पंचायत तक पहुंची, जिसके बाद आपसी सहमति से यह तय हुआ कि महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद पति खुद सामने आया और उसकी मौजूदगी में मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर लिया। यह अनूठी घटना अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button