दिल्ली में बढ़ी कड़ाके की सर्दी, शनिवार रहा सीज़न का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में रविवार की सुबह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, साथ ही ठंड का दौर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे पहले शनिवार को, दिल्ली में मौसम का पहला ठंडा दिन देखा गया था। जहां पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

इसके साथ ही अगले कुछ दिन दिल्ली में सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसी वजह से शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने बताया कि देश के कुछ उत्तर पश्चिमी हिस्सों में 21 दिसंबर तक गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पारा गिरने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button