हैदराबाद: 4 साल की बच्ची के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला आया सामने, पुलिस ने कार्यवाही करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार

हैदराबाद के बंजारा हिल्स से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। जहां एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुयी है

डेस्क: हैदराबाद के बंजारा हिल्स से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। जहां एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुयी है। बच्ची के परिवार वालों ने मामले की रिर्पोर्ट पुलिस में दर्ज करायी है। पुलीस ने भी तुरन्त मामले पर कार्यवाही शुरू करते हुये आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी उसी विद्यालय के प्रिंसिपल के ड्राइवर को बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइवर रजनी कुमार पिछले दो महीने से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। जिसकी वजह से बच्ची उदास और अलग रह रही थी। व्यवहार में आये इस बदलाव को देखते हुये घर वालों ने बच्ची से पूछताछ कर कारण जानने की कोशिश की। बच्ची ने फिर घर वालों को अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार की जानकारी दी। जिसके बाद तुरंत परिजनों पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने भी बिना देरी के कार्यवाही करते हुये आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर कई बार डिजिटल रूम में आता रहता था और कई बच्चों को इसी तरह परेशान करता था। बच्चे उसे देखते ही डरने लगते थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जोएल डेविस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची की मां ने मीडिया से बात करते हुये बताया की बेटी काफी उदास और शांत रहने लगी है। मां ने अब तत्काल प्रभाव से प्रिंसिपल को भी बर्खास्त करने की मांग की है। आगे कहा कि अब हम अपनी बेटी को उस स्कूल में नहीं भेजेंगे।

Related Articles

Back to top button