उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का छाया कहर, 122 साल का टूटा रिकॉर्ड…

उत्तर भारत में लगातार ठंड का कहर जारी है। कड़कड़ाती ठंड और कोहरे ने लोगो के जीवन को मुश्किल बना दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने हो रही है तो मैदानी राज्यों में बारिश और सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। जनवरी की ठंड में मॉनसून के मौसम जैसी बरसात हो रही है। बारिश और घने बादलों ने सूर्य देवता के दर्शन दुर्लभ कर दिए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अभी ठंड से राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अभी ठंड और कोहरे का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि जनवरी 2022 में इतनी बारिश हुई है, कि 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को अभी कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

वही, ठंड के मौसम में बारिश ने पिछले 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी की बारिश ने बीते 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 1995 और 1989 में जनवरी में ऐसी बारिश देखने को मिली थी। मौसम वैज्ञानिक आरके जीणामणि ने कहा कि जनवरी 2022 की बरसात ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया क्योंकि जनवरी में अब तक 88 मिलीमीटर की बरसात हो चुकी है, जो 1901 के बाद मौसम के मौजूद डेटाबेस में सबसे ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button