
शामली जिले में एक दलित किसान की भूमि पर कब्ज़े को लेकर सियासी भूचाल मच गया है। पीड़ित किसान रूप सिंह ने समाजवादी पार्टी के विधायक उमर अली खान के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिजनों ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी कृषि भूमि पर कब्ज़ा कर लिया।
#BREAKING | शामली।
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 1, 2025
दलित किसान की जमीन पर दबंगई! सपा विधायक के परिवार पर कब्ज़े और आत्मदाह की चेतावनी का मामला गरमाया
शामली: जिले में दलित किसान की जमीन पर कब्जे को लेकर सियासी भूचाल मच गया है। पीड़ित रूप सिंह ने समाजवादी पार्टी से जुड़े विधायक उमर अली खान के परिवार पर दबाव,… pic.twitter.com/IKJMBejUzz
रूप सिंह का दावा है कि उनकी भूमि का वर्तमान मूल्य 4-5 करोड़ रुपये है, और इसके चलते मामला और भी गंभीर हो गया है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि सपा विधायक के परिवार ने बेनामी तरीके से भूमि को खरीदी और अब उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
रूप सिंह ने इस मामले को अदालत में चुनौती दी है और अगली सुनवाई 7 जुलाई को तय की गई है। वहीं, स्थानीय दलित संगठनों और समाज में इस भूमि विवाद को लेकर आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित किसान ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी है, जिससे मामला और गरमा गया है।









