AIMIM से अलग हुए असीम वकार पर शौकत अली का तंज- पार्टी छोड़ी है, तो स्कॉर्पियो गाड़ी भी वापस करो

लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता असीम वकार के पार्टी से अलग होने के बाद पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उन पर तंज कसा है। शौकत अली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, “असीम वकार जी ने पार्टी छोड़ दी, अब पार्टी की गाड़ी तो वापस कर दीजिए।” उन्होंने दावा किया कि असीम वकार को पार्टी की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी दी गई थी और पार्टी छोड़ने के बाद उसे वापस कर दिया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

शौकत अली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तेज बहस छिड़ गई है। समर्थकों का एक वर्ग इसे सही बता रहा है, तो कुछ लोग इसे पार्टी की आंतरिक कलह के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल असीम वकार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button