
आगरा : चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रही इनामी और शातिर आरोपी श्रद्धा दुबे की लोकेशन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, लखनऊ से फरार होने के बाद श्रद्धा दुबे आगरा के होटल ‘ओम पैलेस’ में करीब 24 घंटे तक रुकी हुई थी। इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने बाकायदा बुर्का पहन रखा था।
आगरा : शिवा शर्मा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर ➡️आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ा खुलासा ➡️आगरा के होटल ओम पैलेस में रुकी थी श्रद्धा ➡️ओम पैलेस में 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा दुबे ➡️साथियों के साथ ठहरने की बात आई सामने ➡️आगरा में आरोपी श्रद्धा दुबे बुर्खे में दिखी ➡️यूपी पुलिस के कथित रडार पर है श्रद्धा दुबे ➡️बहन रश्मि दुबे,ड्राइवर दानिश भी साथ #Agra #ShivaSharmaMurderCase #ShraddhaDubey @agrapolice @adgzoneagra @digrangeagra @Uppolice @uppstf @lkopolice @OfficeOfDMAgra
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 20, 2026
जांच में यह बात भी सामने आई है कि होटल में ठहरने के दौरान उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी मौजूद थे। पुलिस टीम को होटल से जुड़ी जो जानकारियां मिली हैं, उनसे साफ होता है कि घटना के बाद आरोपी लगातार अपनी जगह बदलकर पुलिस को चकमा देने की फिराक में थे। आगरा के इस होटल में 24 घंटे गुजारने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से किसी अन्य सुरक्षित ठिकाने के लिए रवाना हो गए।
यूपी पुलिस और जांच एजेंसियों के रडार पर चल रही श्रद्धा दुबे की तलाश में जगह-जगह संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एक तरफ जहां उसके लखनऊ और सहारनपुर में कानूनी रास्तों के जरिए आत्मसमर्पण करने की अटकलें लगाई जा रही हैं, वहीं आगरा से सामने आए इस नए सुराग ने पुलिस की जांच को और तेज कर दिया है। देखना होगा कि कानून का शिकंजा इस शातिर आरोपी पर कब तक पूरी तरह कसता है।









