सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर एक्शन में शिवपाल यादव, मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत, कहा- नहीं छोड़ा तो थाने का करेंगे घेराव

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कई थाना प्रभारिओं की शिकायत की है। सपा राष्ट्रीय महासचिव ने चिट्ठी में लिखा है कि धारा 151 में भी जेल भेजा जा रहा है जिससे कि वोट डालने से वंचित किया जा सके। बता दें, शिवपाल यादव 40 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने से बेहद नाराज हैं।

बदायूं. सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कई थाना प्रभारिओं की शिकायत की है। सपा राष्ट्रीय महासचिव ने चिट्ठी में लिखा है कि धारा 151 में भी जेल भेजा जा रहा है जिससे कि वोट डालने से वंचित किया जा सके। बता दें, शिवपाल यादव 40 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने से बेहद नाराज हैं। इससे पहले शिवपाल यादव ने बदायूं में बिल्सी के पुलिस इंस्पेक्टर को चेतावनी दी है। शिवपाल ने कहा अगर सपा कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा गया तो घेराव करेंगे। इस दौरान सपा नेता ने भाजपा और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

शिवपाल यादव ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ने पर थाने का घेराव करेंगे। कहा रात 2 बजे से मैं कोशिश कर रहा हूं, कार्यकर्ताओं को परेशान न किया जाए। हमने डीएम,एसपी और प्रेक्षक से भी मुलाकात की। इतनी मेहनत किया है नतीजे दिखाई पड़ेंगे। नतीजे दिखाई नहीं पड़ने पर थाने का घेराव होगा।

शिवपाल यादव ने सरकार पर हमला बोला। सपा महासचिव ने कहा जिला प्रशासन द्वारा हमारे साथियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कई थानों में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा। बदायूं की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। केंद्र में तो इनकी सरकार जा ही रही है, उत्तर प्रदेश में भी उनकी सरकार जाएगी। जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है।

शिवपाल यादव ने कहा कार्यकर्ता को नहीं छोड़ने पर थाने पहुंचेंगे। पूरब से लेकर पश्चिम तक हर थाने में पहुंचेंगे। यूपी के हर थाने के बाहर सपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। नाम बताओ किस अधिकारी के कहने पर कर रहे हो। शिवपाल यादव ने पुलिस इंस्पेक्टर को चेतावनी दी। सपा के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने पर बैठाया था।

Related Articles

Back to top button