शिवपाल यादव का बड़ा हमला, बोले- यूपी में लॉ एन्ड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त, भाजपा के सभी वादे झूठे…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को कानपूर देहात पहुंचे। यहां पर रूरा स्थित दिवांगत सपा नेता रामस्वरूप गौर श्रद्धांजलि। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एन्ड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। किसान परेशान है। सरकार किसान की दोगुनी आय नही कर पाई, सरकार फेल हैं। वहीं अतीक अहमद की कार पलटने को लेकर कहा कि इस सरकार में कुछ भी हो सकता है।

भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि योगी जी ने कहा है कि पिछली सरकार में किसान बदहाल थे सपा सरकार में गुंडों को बढ़ावा दिया गया देखिए इस समय आप देख रहे हो नाम की कोई चीज नहीं है उत्तर प्रदेश में रोज घटनाएं भी हो रही है। और किसान तो इतना परेशान है। अभी आप देख के आए होंगे आलू का क्या हाल है इससे पहले गेहूं का क्या हाल हुआ है धान का क्या हाल हुआ है। किसान की लागत नहीं निकल पा रही है। समय पे उनको खाद नहीं मिली और समय पर पानी भी नहीं मिला तो अब सब झूठे भारतीय जनता पार्टी के सब झूठे वादे निकले हैं।

कानपुर देहात कांड की जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर शहर में इतना बड़ा अग्नि कांड हो गया है। ये अभी तक डटी हुई है, कार्यवाही नहीं हुई। और ये गायिका पर कार्यवाही, नोटिस। तो देख लीजिए, अब यहीं और कानपुर की ये घटना, कानपुर के साथ-साथ अह मुरादाबाद की घटना उधर अभी बागपत में घटना हुई है, पूर्वांचल में घटना हुई है, रोज तो घटनाएं हो रही हैं। पूरी तरह से इनकी कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

वहीं सपा सरकार का काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मुख्यमंत्री रहते उत्तर प्रदेश के लिए काम किये थे। विकास का काम दिख रहा है, चाहे सड़क हो, चाहे पुल हो, कोई भी विकास का काम अखिलेश यादव की सरकार के काम दिख रहे हैं। और देखिए इन्हें छह साल होने जा रहे हैं, कोई काम दिखा है? इन्होंने कहा था किसानों की आय हम दोगुनी कर देंगे। दो करोड़ लोगों को हर वर्ष नौकरी दे देंगे तो हर तरीके से भारतीय जनता पार्टी असफल रही।

Related Articles

Back to top button