रामगोपाल की CM Yogi से मुलाक़ात पर शिवपाल का तंज, बोले- आजम खान, शहजिल इस्लाम के लिए न्याय की लड़ाई क्यों नहीं ?

उत्तर प्रदेश के गलियारे से गज़ब की तस्वीर तब सामने आयी थी। जब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर रामगोपाल यादव मुलाकात करने पहुंचे थे। इस तस्वीर के बाद से प्रदेश में सियासी हलचल तेज़ हो गयी है। वहीँ इस मुलाकात पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया ने तंज कसा है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा रामगोपाल दूसरे कार्यकर्ताओं की चिंता क्यों नहीं करते।

वहीँ उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों हैं? आजम खान साहब, नाहिद हसनशहजिल इस्लाम बाकी और सपा नेताओं व अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों सीएम योगी से मुलाकात नहीं की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न मामले में प्रो राम गोपाल मुख्यमंत्री से मिलने गए थे।

बता दें कि एटा में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामले में मुलाकात करने आए थे।अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई जोगिंदर यादव के मामले में मिलने आये थे। रामगोपाल यादव एटा के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न मामले में मुलाकात करने आये थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों भाईयों को सपा से टिकट मिला था। रामेश्वर यादव को अलीगंज से टिकट मिला था, जोगिंदर यादव को एटा से टिकट मिला था। रामेश्वर और जोगिंदर यादव के घर को प्रशासन पर गैरकानूनी ढंग से तोड़ने का आरोप है। रामेश्वर यादव और जोगिंदर यादव की ईट भट्टे में प्रशासन ने पानी डाला था। एटा जिला प्रशासन पर एकतरफा कार्यवाही के दोनों भाइयों ने बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।

Related Articles

Back to top button