स्वामी पर शिवपाल का तंज, कहा – नही पता क्यों नाराज थे स्वामी, अब जो रह गया….वहां भी घूम लें

स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया और एक नई पार्टी बनाने का एलान किया। जिस पर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने ...

स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया और एक नई पार्टी बनाने का एलान किया। जिस पर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हे यही नही पता है कि वो आखिर नाराज क्यों हैं।

स्वामी के नई पार्टी बनाने और सपा को छोड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ये उनके खुद के विवेक की बात है। मुझे अभी तक यही नही पता चला कि वो पार्टी से नाराज ही क्यों हैं। ये स्वामी के लिए कोई नया काम नही है। स्वामी ने लोकदल से राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद बसपा में फिर उसके बाद कई जगहों पर घूमे हैं। अब जो रह गया है, वहां भी घूम लेंगे।

बतादें कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने पहले पार्टी में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दिया। इसमें उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र भी लिखा। जिसके बाद अपने बयान में कहा कि अब गेॆद अखिलेश यादव के पाले में है। लेकिन जब अखिलेश यादव की तरफ से उनके पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नही आई तो उन्होंने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी से अपना देने का पत्र साझा किया।

Related Articles

Back to top button