RJD को झटके पर झटका! तीन विधायकों ने छोड़ा साथ, विधानसभा स्पीकर भी हुए बाहर

शोर शराबे के बीच राज्यपाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करते हुए सदन की कार्रवाई से स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया है।

डिजिटल डेस्क: बिहार की राजनीति के लिए आज यानी 12 फरवरी का दिन बेहद खास है। विधानसभा में सोमवार को नीतीश सरकार अपना बहुमत साबित करने के लिए विधान सभा पहुँच चुकी है। इस फ्लोर टेस्ट से पहले ही बिहार के सियासी हलकों में भी हलचल तेज होती नजर आ रही है। इस बीच सदन में विपक्ष के द्वारा खूब हो हल्ला मचाया गया। वहीँ, राजद के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी के साथ प्रह्लाद यादव सत्ता पक्ष का हाथ थामते हुए विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। इसी शोर शराबे के बीच राज्यपाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करते हुए सदन की कार्रवाई से स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष से बैठने का आग्रह किया।

दरअसल, बिहार के विधानसभा स्पीकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ध्वनि मत से सदन में स्पीकर को हटाए जाने का अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। आरजेडी के विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद यह फैसला लिया गया है। चौधरी के बाद अब इस पद पर डेप्युटी महेश्वर हजारी ने अध्यक्ष के पदभार को संभाला है। इस बीच उन्होंने सबको संवैधानिक नियमों का पालन करने की नसीहत भी दी है। बता दें, स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव नंद किशोर यादव ने पेश किया था।

अवध बिहारी चौधरी ने कुर्सी छोड़ने पर अपना आखिरी भाषण देते हुए कहा की, “राजनीति तो आंकड़ों का खेल है। मैंने निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया। लोकतंत्र में मेरी आस्था है।” यह कहते हुए चौधरी ने कुर्सी छोड़ दी।

तेजस्वी ने दलबदलू नेताओं पर साधा निशाना

वहीँ दूसरी तरफ RJD को एक और झटका मिला है। बता दें, राजद के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी के साथ प्रह्लाद यादव अब सत्ता पक्ष के खेमे में बैठे नजर आ रहे हैं। इस पर लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने विरोध जताते हुए कहा कि, “यह नियम के विरोध में है। शाम तक सदस्य जिस दल के हैं उन्हें उसी दल के साथ ही बैठना होगा।

नीतीश को देख गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए: CPI-ML नेता महबूब आलम

इस बीच CPI-ML के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने भी मुख्यमंत्री पर बड़ा प्रहार करते हुए उनको आड़े हाथ लिया है। उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उनसे ऐसे रंग बदलने की उम्मीद नहीं था। उनके रंग बदलने वाले रवैये के सामने से गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए। एक तमन्ना थी, जिंदगी रंग बिरंगी हो, देखिए, जितने लोग भी मिले गिरगिट ही निकले।”

बिहार के बाहर जाकर क्या जवाब देंगे नीतीश- कांग्रेस नेता शकील अहमद खान

कार्यवाही के दौरान सदन में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, “नफरत की हार होगी। उन्होंने नीतीश को आइना दिखाते हुए कहा कि, “कल तक क्या कह रहे थे? बिहार के बाहर जाकर क्या जवाब देंगे?”

किसके पास कितनी सीटें हैं मौजूद

गौरतलब है कि, “बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 122 का है। अब अगर बात करें NDA का तो उसके पास 128 विधानसभा सदस्य हैं, जिसमें BJP 78 सीटें तो JDU के पास 45 सीटें हैं और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पास 4 सीटें और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह साथ हैं। वहीँ, विपक्ष के पास 114 विधायक मौजूद हैं। जिसमें विपक्षी खेमें में बैठे RJD के 79, Congress के 19, CPI (ML) के 12, CPI (M) के 2 और CPI के 2 विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button