श्रावस्ती : व्यवसाई के घर में घुसकर महिला की निर्मम हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस…

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों का बोल बाला है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है की आए दिन कोई ना कोई घटना को अंजाम दे रहे है। प्रदेश में पुलिस प्रशासन का खौफ कम होता दिख रहा है। प्रदेश में भले ही अपराधियों पर बुल्डोज़र चल रहा हो लकिन ऐसा लगता है कि अपराधियों पर इसका कोई भी असर नहीं दिख रहा है। जिसका ताजा उदाहरण यूपी के श्रावस्ती जिले में मिला है। जहां पर दबंगो ने घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हमला करके निर्मम हत्या कर दी।

श्रावस्ती जिले के भिनगा के सदर बाजार में एक व्यवसाई के घर में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। महिला अपने घर में घर का काम कर रही थी, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर SP समेत भारी संख्या में आला अधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

Related Articles

Back to top button