
Sri Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद केस में आज महत्वपूर्ण दिन है। शाही ईदगाह में सर्वे वाली याचिका पर आज उच्चतम न्यायालय कोर्ट में मंगलवार को एक बार फिर सुनवाई होने वाली है। पिछली सुनवाई में मथुरा में शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी थी।
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद के विवादित परिसर का कोर्ट कमिश्नर सर्वे कराने का आदेश दिया था। लेकिन इस आदेश पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पूरे मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी रहेगी लेकिन कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर अंतरिम रोक रहेगी।
आज यानी मंगलवार को इस केस में एक बार में इस केस के लिए बड़ा दिन है। सुप्रीम कोर्ट में आज सर्वे के लिए कमिश्नर की नियुक्ति पर फ़ैसला होना है।









