Shri Ram Mandir Invitation: लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, VHP के नेताओं ने घर पहुंचकर किया निमंत्रित

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में अब लगभग 1 महीने का समय बचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बैठक के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, समेत कई धार्मिक संगठनों के साधु संत और गणमान्य लोग भी इसमें शामिल होंगे। इस बीच राम मंदिर आंदोलन के अगुआ और नेतृत्वकर्ता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेताओं ने उनके घर जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा है।

दिल्लीः Shri Ram Mandir Invitation: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में अब लगभग 1 महीने का समय बचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बैठक के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, समेत कई धार्मिक संगठनों के साधु संत और गणमान्य लोग भी इसमें शामिल होंगे। इस बीच राम मंदिर आंदोलन के अगुआ और नेतृत्वकर्ता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेताओं ने उनके घर जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा है। लालकृष्ण आडवाणी ने इस पत्र को स्वीकार किया है। इस बात की जानकारी खुद विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने दी।

निमंत्रण देने के बाद VHP के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखाः ”राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी और आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे।” बता दें, आडवाणी की उम्र 96 साल है जबकि जोशी 90 साल के हो रहे हैं। अयोध्या के कारसेवकपुरम में 1000 लोगों के लिए रैनबसेरा टाइप में रुकने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा 850 लोगों को अस्थायी टेंट में ठहराया जाएगा। इससे अलग धर्मशाला और होटलों में भी बड़ी संख्या में लोग रुकेंगे।

बता दें कि इससे पहले वीएचपी नेता चंपत राय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को नहीं आने का आग्रह किया था। उनकी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए चंपत राय ने अयोध्या नहीं आने की अपील की थी।

Related Articles

Back to top button