सिद्धार्थनगर: सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख…

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहा एक अनियंत्रित बोलेरो खड़ी ट्रक के अंदर घुस गई। इस सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास देर रात सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में 9 बारातियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी बोलेरो का जर्रा जर्रा उड़ गया।

बता दें, बोलेरो में सवार लोग बारात से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित बोलेरो खड़ी ट्रक के अंदर घुस गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद सिद्धार्थनगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button