सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टी 20 वर्ल्ड कप में कर दिया ये बड़ा कारनामा

खेल : जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 गेंदों पर 45 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

हालांकि, इस शानदार पारी और अवॉर्ड से कहीं बड़ा रिकॉर्ड सिकंदर रजा ने हासिल किया। उन्होंने 39 साल और 301 दिन की उम्र में यह अवॉर्ड जीता, और इस तरह से वह आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

इससे पहले, यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 37 साल और 331 दिन की उम्र में यह सम्मान प्राप्त किया था। अब सिकंदर रजा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह अहम रिकॉर्ड अपने नाम किया है, और वह टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में POTM अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button