
गुरूवार को पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह ट्रक सेना के जवानों से भरा हुआ था। ट्रक उत्तरी सिक्किम के जेमा इलाके में र्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे 3 जूनियर कमीशंड अधिकारियों (JCO’s) और 13 सैनिकों सहित 16 जवानों ने अपनी जान गंवा दी। शहीद होने वाले सैनिकों में 4 जवान उत्तर प्रदेश के हैं। जिसमें ललितपुर जिले का हैं। जहां डीएम अलोक सेंगर से सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
ललितपुर जिले के थाना क्षेत्र सौजना कस्बा के ठकरास मोहल्ले के निवासी हुकुम सिंह के बेटे चरण सिंह वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों वे 26 नायक यूनिट में सिक्किम में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिक्किम में वाहन का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 16 सैनिकों के शहीद होने की सुचना आई हैं। जिसमें चरण सिंह भी शामिल हैं। चरण सिंह के भाई अमर सिंह ने बताया कि सेना की यूनिट का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने चरण सिंह के हताहत होने की सूचना दी थी। देर शाम तक डीएम आलोक सिंह सेंगर को इसकी पूर्ण जानकारी नहीं थी। मगर रात में इसके बारे में जानकारी मिली तब उन्होंने परिवारी जनों को इसकी सुचना देकर पुष्टि की।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को चरण सिंह के बच्चों का जन्मदिन था। और जब सुचना मिली उस समय उनका जन्मदिन ही मनाया जा रहा था। खुशियों का माहौल एक कॉल के आने के बाद मातम में बदल गया।
परिजनों ने बताया कि चरण 22 दिनों पहले अभी वे छुट्टी पर थे। चरण 1 माह की छुट्टी लेकर घर आये थे। लेकिन गांव में कुछ काम होने के कारण 1 माह का अवकाश बड़ा लिया था। 1 दिसंबर को वह वापस ड्यूटी के लिए सिक्किम रवाना हो गया था।