Singer KK Passes Away: मशहूर सिंगर केके का हार्ट अटैक से निधन, PM मोदी ने जताया दुख…

मंगलवार को बॉलीवुड के लिए बेहद दुखद रहा। मनोरंजन जगत की दुनिया के जानें माने सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) का अटैक से निधन हो गया। कंसर्ट में करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की। इसके बाद गायक को कोलकाता के CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

53 साल के कृष्णकुमार कुन्नथ की मौत से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। जानकारी के अनुसार, ‘केके को रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके। ‘केके 53 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. केके ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए।

कृष्णकुमार कुन्नथ के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होने लिखा, ‘प्रसिद्ध गायक केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) के असामयिक निधन से दुखी हूं. हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.’

Related Articles

Back to top button