
सीतापुर- कहते हैं कि जब सांप बदला लेने की सोचना है तो वो दौड़ा कर बदला लेता है….इसी तरीके से सीतापुर में भी सांप ने कुछ लोगों को डस लिया…..
दरअसल सीतापुर के थाना मछरेहटा के मंसूरनगर गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहरीले सांप ने एक साथ दो ग्रामीणों, अमीर और करीम अली को काट लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया।
करीम अली ने डरने के बजाय साहस का परिचय दिया और उसी जहरीले सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों घायलों और पकड़े गए सांप को लेकर ग्रामीण तुरंत सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचे।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जब डिब्बा खोला गया, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तुरंत दोनों मरीजों का इलाज शुरू किया और उनकी जान बचा ली।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं, इलाके में करीम अली की हिम्मत की जमकर चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस कदम ने बड़ी मुसीबत टाल दी।
मंसूरनगर गांव में घटी यह घटना दिखाती है कि साहस और होशियारी से बड़े खतरे को भी टाला जा सकता है। करीम अली के साहस की कहानी अब पूरे इलाके में लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।









