स्लोवेनिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन, सुरक्षा परिषद में सुधार की वकालत

स्लोवेनिया की उपप्रधानमंत्री तान्या फायॉन ने UNSC सुधारों और भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर वैश्विक स्थिरता पर चर्चा की। स्लोवेनिया जल्द ही UNSC का अस्थायी सदस्य बनेगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए स्लोवेनिया ने समर्थन जताया है। स्लोवेनिया की उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री टान्या फ्यॉन ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।

फ्यॉन ने कहा, “सुरक्षा परिषद को मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को बेहतर ढंग से दर्शाने की जरूरत है। अगर स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ती है, तो भारत का उसमें शामिल होना बिल्कुल स्वाभाविक है।”

बता दें कि फिलहाल UNSC के स्थायी सदस्य अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस हैं। भारत कई बार अस्थायी सदस्य रह चुका है, लेकिन स्थायी सदस्यता की उसकी मांग लंबे समय से जारी है।

स्लोवेनिया जल्द ही UNSC का अस्थायी सदस्य बनने जा रहा है और इस संदर्भ में फ्यॉन की भारत यात्रा अहम मानी जा रही है। जयशंकर के साथ बैठक में उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व की अस्थिरता पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, “दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए हमें मजबूत सहयोगियों की जरूरत है। हम मई में दिल्ली में राजनीतिक परामर्श करेंगे ताकि रक्षा उत्पादन में भारत और स्लोवेनिया के बीच संभावनाओं को तलाशा जा सके।”

इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों पर चिंता जताते हुए फ्यॉन ने कहा, “ट्रेड वॉर किसी भी समाज के लिए लाभकारी नहीं हैं और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिर हो सकती है।”

Related Articles

Back to top button