सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी अन्ना हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आज महाराष्ट्र के पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 84 वर्षीय अन्ना हजारे को डॉक्टरो की निगरानी में रखा गया है वहीं रूबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोदमवाड़ ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

अन्ना हजारे जो 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का चेहरा थे, पुणे से लगभग 87 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में रहते हैं। सामाजिक मुद्दों पर समय-समय पर भूख हड़ताल करने वाले अन्ना हजारे ने इस साल की शुरुआत में भी तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ अनशन शुरू करने की घोषणा की थी।

कार्यकर्ता ने तब कहा था कि कृषि कानून “लोकतांत्रिक मूल्यों” का पालन नहीं करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि वह जनवरी महीने के अंत तक अपने जीवन की “अंतिम भूख हड़ताल” शुरू करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Live TV