Solar Eclipse: 50 सालों बाद कल लगेगा ऐसा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में होगा क्या असर…?

साल 2024 का सूर्य ग्रहण कल यानी 8 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है। जो कि 4 घंटे 25 मिनट का होगा। ये बीते 50 सालों में ...

साल 2024 का सूर्य ग्रहण कल यानी 8 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है। जो कि 4 घंटे 25 मिनट का होगा। ये बीते 50 सालों में सबसे लंबी समयावधि वाला ग्रहण होगा। इसे लेकर पूरी दुनिया में उत्साह का माहौल है।

भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल की रात को 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर रात्रि 2 बजकर 23 मिनट पर ये सूर्य ग्रहण खत्म होगा। अमेरिका के टेक्सास में दोपहर 1:27 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण का छाया शुरु होगी जो 3:35 बजे खत्म होगी। इस दौरान लगभग 7 मिनट दिन में अंधेरा छाया रहेगा।

बंद रहेंगे स्कूल

सोमवार को लगने वाला ग्रहण भारत में नही दिखाई देगा, इसे अमेरिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। ग्रहण को लेकर अमेरिकी पुलिस ने खास इंतजाम किए हुए हैं। सरकार में ग्रहण की हानिकारक किरणों को लेकर डर का माहौल भी है। जिसके चलते हवाई अड्डों को चेतावनी जारी की गई है। जबकि सुरक्षा कारणों के चलते 8 अप्रैल को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

भारत में नही दिखेगा असर

चंद्र ग्रहण की तरह ही ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा जिसके चलते ग्रहण का कोई भी नियम भारत में लागू नहीं होगा. जिन शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. टेएक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, इलिनोइस, केंटकी, इंडियाना, ओहियो, पेंसिल्वेनिया, न्यूयॉर्क, वर्मोंट, न्यू हैम्पशायर और मेन, कनाडा में दक्षिणी ओंटारियो, क्यूबेक, न्यू ब्रंसविक में ये दिखाई देगा.

Related Articles

Back to top button