
Entertainment Desh: लेट एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने शुक्रवार को अपने पिता को याद करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। अपने पोस्ट में उन्होंने अपने पिता को उन सभी चीजों के लिए धन्यवाद दिया जो उन्होंने उनसे सीखीं।
एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ, बाबिल ने अपने पिता और मां की बोट की सवारी का आनंद लेते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की। ऐसी ही एक तस्वीर उन्होंने 2023 के नए साल के मौके पर शेयर की थी, जिसमें उनके छोटे भाई अयान भी थे। अपने नए पोस्ट में, उन्होंने अपने पिता को अलविदा कहने के लिए एक पल भी न निकाल पाने के दुख का जिक्र किया।
बाबिल ने माँ और पिता की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”..लेकिन जो चीज सबसे ज़्यादा तकलीफ पहुंचाती है, जब आपको अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिलता। मैंने अपने पिता से जो कुछ भी सीखा उसके लिए उन्हें कभी धन्यवाद नहीं कर पाया। उन्हें यह बताने के लिए, कि उनकी सीख के बिना मैं कभी सर्वाइव नहीं कर पता।”
बाबिल को आखिरी बार वत्सल नीलकांतन निर्देशित ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में अमृत जयन, मेधा राणा, आध्या आनंद, निनाद कामत और जूही चावला मेहता के साथ देखा गया था। 1940 के दशक पर आधारित यह फिल्म Netflix पर रिलीज हुई थी।









