सोनम कपूर के स्टाइल का जलवा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस

फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या सोनम कपूर ट्विन्स की मां बनने वाली हैं.हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान अब तक सोनम की तरफ से नहीं आया है.

बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन सोनम कपूर इन दिनों अलग ही अंदाज में वायरल हो रही है. क्योंकि वो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को फ्लॉट करते हुए दिखाई दी…और अब सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है.

वो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं और बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, उनका बेबी बंप साफ नजर आने लगा है, और इसे छुपाना अब मुश्किल हो रहा है. सोनम अपने बेबी बंप को अब बिंदास अंदाज में फ्लॉन्ट कर रही हैं.

हाल ही में सोनम कपूर को मुंबई में एक आउटिंग के दौरान पैपराजी ने स्पॉट किया.इस दौरान सोनम ने अपने ग्लैम लुक और कॉन्फिडेंस से सभी का ध्यान आकर्षित किया.वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में सोनम का पूरा बेबी बंप नजर आ रहा है, जिसे उन्होंने खुले अंदाज में दिखाया. वह हमेशा की तरह साबित करती हैं कि फैशन उनके लिए सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और एटीट्यूड का हिस्सा है.

सोनम ने एक ओपन शर्ट स्टाइल आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेयर बेबी बंप के साथ बेहद बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह लुक खूब चर्चे में है, और फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या सोनम कपूर ट्विन्स की मां बनने वाली हैं.हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान अब तक सोनम की तरफ से नहीं आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं और वह मार्च 2026 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

Related Articles

Back to top button