
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। लोकसभा में खराब प्रदर्शन के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं से लेकर आलाकमान तक हरकत में आ गए हैं। अभी तक केशव प्रसाद मौर्य के नाराजगी की चर्चाएं जोरों पर थी। अब किन्नर बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि यूपी सरकार और संगठन के बीच तकरार और बढ़ गई है। दर्जा प्राप्त मंत्री सोनम किन्नर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोनम ने भ्रष्टाचार और अफसरों की मनमानी का आरोप लगाया।
सोनम ने कहा, अधिकारी बंदरबाट कर रहे हैं। अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते। मेरे विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि अब मैं सरकार में नहीं संगठन में काम करूंगी। क्योंकि संगठन सरकार से बड़ा है।









